Saturday 9 July 2022

मंगल ग्रह

🌹 मंगल ग्रह 🌹                               
मंगल जिस भाव में बैठा होता है वहाँ से चौथे,सातवें और आठवें भाव को देखता है
मंगल मकर राशि में उच्च का होता है तथा कर्क राशि में नीच का होता है। किसी के जन्म-कुंडली में यदि मंगल उच्च का होता है यानि मकर राशि में होता है तो वह व्यक्ति बलवान,परिश्रमी,धैर्यवान, सरकार द्वारा सम्मान प्राप्त करने वाला,पुलिस या सेना में कार्य करने वाला,विजेता,लड़ाई में विजय पाने वाला, साहसी और क्रोधी होता है। ऐसे व्यक्ति को अपने सगे भाई,मित्र,साला,बहनोई,रिश्तेदार और गुरु के साथ विश्वासघात या अपमान नहीं करना चाहिए,नहीं तो उसके उच्च ग्रह अपना शुभ प्रभाव देना छोड़ देते हैं। यदि मंगल अपनी नीच राशि यानि कर्क राशि में होता है तो इसके विपरीत फल प्राप्त होते हैं

🌹हर हर महादेव 🌹- मनोज कुमार गुप्ता

Friday 1 July 2022

शनि ग्रह

🌹🌹शनि ग्रह 🌹🌹
शनि जिस भाव में बैठा होता है वहाँ से तीसरे,सातवें और दशवें भाव को देखता हे
शनि तुला राशि में उच्च का होता है तथा मेष राशि में नीच का होता है किसी की जन्म-कुंडली में यदि शनि उच्च का होता है यानि तुला राशि में होता है तो वह अधिपति,जमींदार,राजा तुल्य बलवान,यशस्वी,परम-शक्तिशाली,भाग्यशाली,चिंतन करनेवाला, पूर्ण प्रगति करने वाला,जादूगर,इंजिनियर,रसायन-शास्त्री, साहित्यकार, वैज्ञानिक, पूर्ण रहस्यवादी आदि होता है ऐसे व्यक्ति को चाचा और निम्न वर्ग के लोगों को किसी प्रकार का कष्ट नहीं देना चाहिये साथ हीं उसे मांस-मदिरा तथा पर-स्त्री गमन से बचना चाहिए, नहीं तो उसका शनि अपना शुभ फल देना छोड़ देता है। यदि शनि अपनी नीच राशि यानि मेष राशि में होता है तो इसके विपरीत फल प्राप्त होते हैं.
🌹🌹हर हर महादेव 🌹🌹

- - मनोज कुमार गुप्ता 

श्राद्ध न करनेसे हानि

अपने शास्त्रने श्राद्ध न करनेसे होनेवाली जो हानि बतायी है, उसे जानकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अतः आद्ध-तत्त्वसे परिचित होना तथा उसके अनुष्ठा...